खनियांधाना। पावर हाउस में गुरुवार रात एक बिजली कर्मचारी शराब के नशे में खनियांधाना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की लाइट बंद करके सो गया रात 12 बजे नगरवासियों ने जब पावर हाउस पहुंचकर देखा तो पावर हाउस मैं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जमीन पर बेसुध हालात में पड़ा मिला लोगो ने बिजली कर्मचारी शंकर यादव को जगाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वह होश में नहीं आया नगर बासियों ने पहले बिजली कर्मचारी का वीडियो बनाया और फिर बरिष्ट अधिकारियों को वीडियो भेज कर सूचना दी तत्काल बरिष्ट अधिकारियों ने दूसरे कर्मचारी को भेज कर खनियांधाना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बहाल कराई ऐसे में अगर नगर वासी विद्युत मंडल नहीं पहुंचते तो उक्त कर्मचारी के साथ नशे में कोई बड़ी घटना घट सकती थी जिसका ठीकरा वरिष्ठ अधिकारियों के माथे पर फोड़ा जाता अब देखना है कि यह मामला बिजली विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी है अब बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करते हैं या फिर मामला रफा दफा कर दिया जाता है यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमजन में आक्रोश है और ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।