BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 4:56 pm
KHABAR : सीएम हाउस में प्रदेश भर के गौशाला संचालकों का सम्मेलन, उत्कृष्ट गौशालाओं के संचालकों को सीएम ने किया सम्मानित, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में पहली बार गौशाला सम्मेलन का आयोजन हुआ। आज प्रदेश भर के सरकारी और निजी गौशालाओं के संचालक सीएम हाउस पहुंचे हैं।


कामधेनु योजना हुई शुरू
प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मप्र के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कामधेनु योजना शुरू की गई है। इस योजना में हितग्राहियों के द्वारा 25 दुधारू पशुओं से लेकर 200 दुधारू पशुओं के लिए योजना मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत की गई है।


योजना में अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाओं हेतु 33ः व अन्य हेतु 25ः का अनुदान दिया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक ने बताया मध्य प्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड द्वारा वर्तमान में 2150 गौशालाओं के लगभग चार लाख गोवंश को अनुदान दिया जा रहा है। शासन द्वारा लगातार अनुदान की प्रक्रिया को सरल कर सभी गौशालाओं को डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि सीधे गौशाला समितियों के खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।


प्रति गौवंश अब 40 रुपए अनुदान
गोवंश को बेहतर आहार के लिए प्रति गोवंश प्रति दिवस ₹20 की राशि को मध्य मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और विभागीय मंत्री लखन पटेल द्वारा 40 रुपए प्रति दिन कर दिया गया है।


साल 2025-26 के लिए 505 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें से अब 5 रुपए प्रति गोवंश प्रति दिन की राशि मजदूरी के लिए खर्च की जा सकेगी। वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए अनुदान की राशि रुपए 267.78 करोड़ गौशालाओं के गोवंश हेतु अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रदेश में उज्जैन इंदौर भोपाल जबलपुर नगर निगमों के द्वारा 5000 से ज्यादा निराश्रित गोवंश हेतु सर्व सुविधा युक्त आधुनिक गोशालाएं बनाए जा रही है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE