छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा में मानसून की पहली बारिश ने ही नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी है। दो दिन पहले हुई बारिश ने नगर में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी रही नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया और गंदा पानी दुकानों व घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गलियों में पानी भरने से वे स्वीमिंग पूल जैसी दिखने लगीं और मोटरसाइकिलों के टायर तक पानी में डूब गए। गंदगी और कीचड़ से गुजरना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया। महाराजगंज रोड, बस स्टैंड, घुवारा तिराहा और कई गालियों में तो स्वीमिंग पूल जैसे हालत थे प्रमुख क्षेत्रों में हालत सबसे ज्यादा खराब रही। स्वच्छता प्रभारी की लापरवाही के चलते अब तक किसी तरह की सफाई नहीं करवाई गई, नगर परिषद के सीएमओ के स्थानांतरण के बाद अब तक नए सीएमओ ने पदभार नहीं संभाला है, जिससे नगर में प्रशासनिक जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।