नीमच। शहर के स्कीम नंबर 36 बी क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक चार पहिया वाहन चोरी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार जैन की मारुति ईको कार (क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूजे 0214) उनके घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक ने तुरंत कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल वाहन और चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई है।