भोपाल। मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि एमपी में संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है। 20 जून से 19 जुलाई तक होगा। जिसमें 18 से 35 साल के लोग भाग लेंगे। पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना नेता चुनने की आजादी केवल कांग्रेस में ही संभव है!
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 जून यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप के शुरुआत का दिन है। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, कमेटी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और कमेटी, ब्लॉक के लिए है। पूरी निष्पक्ष और हैप्पीनेस वातावरण से काम हो रहा है।
नए लोगों को नया काम
पीसीसी चीफ ने कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस में है जिसमें आपको अपने नेता चुनने का अवसर मिलता है। 20 लोग प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे जनरल सेक्रेटरी के लिए है। 4500 से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग स्टेजों में चुनाव लड़ा है। पूरा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। मितेंद्र यादव ने कम वक्त में निष्पक्ष काम किया है। नए लोगों को नया काम के लिए काम हो रहा है।
संगठन सृजन में हाथापाई के वीडियो पर कही ये बात
संगठन सृजन में हाथापाई के वीडियो पर कहा कि अनुशासनहीनता जहां होगी वहां पर अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता जनता में कहीं भी पार्टी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन में 6 लाख के आसपास लोगों ने अभी तक भाग लिया है, 6 लाख लोग ऑब्जर्वर से मिले।
वंदे भारत में मारपीट और सरकार के योग करने पर भी दी प्रतिक्रिया
वंदे भारत में मारपीट की घटना पर भी पीसीसी चीफ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक के इसारे पर खून खराब हुआ। भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र चेहरे को बताता है। भाजपा के विचार देश में अलग अलग जगह पर निकल रहे है। योग करने पर कहा कि सरकार सकारात्मक काम कर रही है, सभी को योग करना चाहिए। लोगों को लेकर सरकार के इस काम का स्वागत करता हूं। मध्य प्रदेश की जनता से भी अपील करता हूं कि सभी एक्सरसाइज करें, योग करने से स्वस्थ और निरोग रहेंगे।