BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 7:33 pm
KHABAR : मनासा सीएमओ पाटीदार का विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने शाल श्रीफल भेंटकर दी शुभकामनाएं, की उज्जवल भविष्य की कामना, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार का स्थानांतरण मनासा से नगर निगम बुरहानपुर मे सहायक आयुक्त के पद पर हो गया हैं। इस पर शुक्रवार को परिषद सभाकक्ष मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, पार्षद बाबूलाल कुशवाह, सत्यनारायण लक्षकार, दिनेश राठौर, लाला राठौर, सचिन राठौर आदि की उपस्थिति में पाटीदार को शाल श्रीफल भेंट की। साफा पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य और सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नति की बधाई शुभकामनायें दी। 
अध्यक्ष प्रतिनिधि तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पाटीदार की पहली नियुक्ति मनासा नगर परिषद मे हुई 15 महीने के कार्यकाल मे इनकी सेवाएं सराहनीय रही और नगर विकास के साथ ही ऐसे महत्वपूर्ण विषयो का निर्णय भी लिया गया जो नगर के लिए अति आवश्यक थे सभी में पाटीदार का सहयोग। आज़ नगर परिषद मनासा से सहायक आयुक्त के पद पर एक बड़ी निकाय नगर निगम बुरहानपुर में आपका स्थानांतरण हुआ हैं आप हमेशा उन्नति करे यही हम प्रार्थना करते हैं। उपस्थित अन्य पार्षदगण ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन दिनेश राठोर ने किया। पाटीदार के स्थानांतरण पर सीएमओ का प्रभार उपयंत्री रवीश कादरी को सौंपा गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी ने भी सीएमओ पाटीदार को बधाई दी सीएमओ पाटीदार ने सभी का आभार माना और कहा निश्चित ही मनासा को में कभी नहीं भूल पाउँगा मेरे सीएमओ बनने पर मुझे पहली निकाय के रूप में यहां चार्ज मिला मेरे लिए यह परिषद सिखने की पहली सीढ़ी थी और यहां अध्यक्ष, उपाध्याय, पार्षदो सहित पुरे स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला इसके आप सभी का बहुत बहुत आभार मेरे कार्यकाल के दौरान अगर किसी कर्मचारी अधिकारी को कोई बात बुरी लगी हो तो में उसके लिए सभी से क्षमा मांगता हूँ। में मनासा निकाय से हमेशा जुडा रहूंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE