BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 7:41 pm
KHABAR : विद्युत लाईन के टूटे पोल एवं गिरे तारों से दुर्घटना की सम्‍भावना को देखते हुए आमजन सतर्कता एवं सावधानी बरते- सेन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कार्यपालन यंत्री म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.नीमच ओ.पी.सेन ने वर्षाकाल में टूटे हुए विद्युत पोल एवं गिरे तारों से दुर्घटनाओं की संभावना को ध्‍यान में रखते हुए ग्रामीणोंऔरआमजनों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने का आगृह किया है। उन्‍होने बताया, कि आंधी-तूफान के कारण एचटी एवं एलटी विद्युत लाईनों के विद्युत पोल टूट जाते है और विद्युत तार कई स्‍थानों पर खेतों और खेती मार्ग में गिर जाते है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की गंभीर संभावना बनी रहती है। यथासंभव ऐसे सभी स्‍थानों पर विद्युत प्रदाय बंद किया हुआ है एवं सुधार कार्य किय जा रहे है। ग्रामीणजन फिर भी सतर्कता व सावधानी बरते और विद्युत तारों के संपर्क में न आए, गिरे तारों और पोलों के पास न जाए, बच्‍चों व पशुओं को भी वहॉं न जाने देऔर किसी भी स्‍थान पर टूटा तार दिखाई देने पर तुरंत, विद्युत वितरण केंद्र या लाईनमैन को सूचना दे। ग्रामणों की सक्रिय भागीदारी सतर्कता व सावधानी से किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सकता है। सेन ने इस संबंध में ग्राम में मुनादी करवाकर अथवा ग्रामसभा के माध्‍यम से सभी ग्रामीणों, आमजनों को जागरूक करने का आगृह पंचायत सचिवों और सरपंचगणों से किया है।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नीमच के कार्यपालन यंत्री ओपी सेन ने बताया कि गत दिवस ग्राम जावी में घटित विद्युत दुर्घटना की ग्राम जावी में विद्युत दुर्घटना स्थल पर जाकर जांच की गई। जिसमें पूर्व से स्थापित एल.टी.लाईन के नीचे अनाधिकृत निर्माण किया जाना पाया गया हैं। मृतक इस मकान में मेहमान आया था, जो रात्रि में लगभग 11.30 बजे  छत पर टहलते हुएएलटी केबल लाईन के संपर्क आया और संभवतः करंट लगने से विद्युत दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा हैं। उन्‍होने ग्रामीणों, आमजनों से विद्युत पोल एवं तारों से दूर रहने की अपील की हैं। वर्षाकाल में इस संबंध में विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने का आगृह म.प्र.प.क्षे.विद्युत वितरण कंपनी नीमच के कार्यपालन यंत्री ओपी सेन ने किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE