BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 7:45 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने मनासा में की ग्रामीण विकास कार्याे की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा, पीएम आवास निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने शुक्रवार को मनासा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित कार्याे की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। जनपद पंचायत मनासा क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवों, उपयंत्रियों, पंचायत समन्‍वयक, ब्‍लॉक समन्‍वयक अधिकारियों की बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने प्रधानमंत्री आवास के ऐसे कार्य जिनमें तीसरी किश्‍त जारी कर दी गई है, उन्‍हें तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश सभी उपयंत्रियों और पंचायत सचिवों को दिए। जि.प.सीईओ ने आवास समग्र सीडिंग, समग्र, आधार सीडिंग का कार्य जिन पंचायतों में 85 प्रतिशत से कम है, उन्‍हें नोटिस जारी करने के निर्देश जनपद मनासा के सीईओ अरविंद डामोर को दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्याे की भी विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होने डगवेल रिचार्ज एवं खेत तालाब निर्माण कार्याे को भी तत्‍काल पूरा करवाने और एम.आई.एस. का कार्य भी पूर्ण करवाने के निर्देश पंचायत सचिवों और संबंधित उपयंत्रियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने जिन पंचायतों की एम.आई.एस.कम पाई, उन्‍हें एम.आई.एस. तत्‍काल करवाने के निर्देश दिए हैं। 
बैठक में स्‍वच्‍छ भारत मिशनके कार्याे की समीक्षा में ग्राम पंचायत कुण्‍डालिया की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने कुण्‍डालिया के सचिव को निलंबित करने और मालखेड़ा के ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति करने के लिए नोटिस जारी करने निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए हैं। म.न.रे.गा. के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा करवाए जा रहे कार्याे की भी जिला पंचायत सीईओ ने सेक्‍टरवार उपयंत्रीवार, विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होने म.न.रे.गा., ओल्‍ड एन.आर.एल.एम.के कार्याे को भी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश उपयंत्रियों और पंचायत सचिवों को दिए है। बैठक में जनपद सीईओ  अरविंद डामोर सहित सहायक यंत्री एवं सभी उपयंत्री तथा पंचायत सचिव उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE