BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 7:49 pm
KHABAR : पंख अभियान नीमच के तहत जिला स्‍तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न, डॉ. ममता खेड़े ने कहा- बांछड़ा समुदाय की बालिकाओं और महिलाओं को समाज की मुख्‍यधारा से जोड़ने, शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। बांछडा समुदाय की बालिकाओं, महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी को पूरी लगन एवं मानवीय आधार पर विशेष कार्य करना होगें। बांछड़ा समुदाय की महिलाओं के विकास के लिये उन्हे रोजगार प्रदान करने एवं उचित मार्गदर्शन देने, शासकीय विभागों की योजनाओं का लाभ उन तक पहुचाने का कार्य करना होगा। समाज की बालिकाओं, महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मैत्रीपूर्ण माहौल में कार्य करे। 
यह विचार संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेडे,ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अन्तर्गत बांछडा समुदाय के उत्थान के लिये संचालित ‘‘पंख अभियान’’ के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बांछडां समुदाय बाहुल्य ग्रामों में जन सहायता एवं रोजगार परामर्श केन्द्रों के संचालन के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

कार्यशाला के प्रारम्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी,अंकिता पंडया, ने बांछडां समुदाय बाहुल्य ग्रामों में जन सहायता एवं रोजगार परामर्श केन्द्र संचालन के संबंध में विस्‍तृत जानकारी देते हुए बताया, कि जिले में 26 बांछड़ा समुदाय बाहुल्य ग्रामों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम सचिव के सहयोग से जन सहायता केन्द्र का संचालन किया जावेगा। जिसमें बांछडा समुदाय के प्रत्येक हितग्राही की जानकारी संकलित की जावेगी तथा उन्हे आवश्यकतानुसार रोजगार मार्गदर्शन एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जावेगी।

कार्यशाला में आदिम जाति कल्याण सहायक संचालक एस.एस.सिसोदिया, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्‍तृत जानकारी देकर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन अधीक्षक सुभाष गवईने किया और संदीप दिखित ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE