मनासा। नगर में प्रत्येक एकादशी की तरह इस माह की सर्जला योगिनी एकादशी का पावन पर्व भक्ति और श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शनिवार, 21 जून को रात्रि 8.00 बजे श्री नरसिंह मंदिर मनासा में स्थित श्री खाटू श्याम देव जी महाराज एवं श्री नरसिंह भगवान, पश्चिम मुखी हनुमान जी महाराज तथा श्री मन महेश महाकाल महाराज की दिव्य महाआरती, विशेष श्रृंगार दर्शन, दिव्यज्योति प्रज्वलन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन में नगर के धर्मप्रेमी जनों सहित आसपास के क्षेत्र की जनता अधिक संख्या में पधारे।