नीमच। सहायक यंत्री (शहर) मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नीमच द्वारा जानकारी दी गई है कि आगामी शनिवार, दिनांक 21 जून 2025 को प्री-मानसून लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते 11 केवी महू रोड फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक बाधित रहेगा।
इस दौरान पटवा कॉलोनी, उदय विहार, हवाई अड्डा रोड, महू रोड, जयसिंहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सहायक यंत्री ने बताया कि कार्य की गति और आवश्यकता के अनुसार विद्युत बंदी की अवधि में परिवर्तन भी संभव है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने हेतु आवश्यक तैयारी रखें।