छतरपुर। जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के मन्दिर में योग दिवस पर योग अभ्यास का जिला स्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया जिला पंचायत के सीईओ तपस्या परिहार पुलिस अधीक्षक आगम जैन, बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी स्कूली छात्र छात्राएं जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिक समाज सेवी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। इन सभी ने खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में एक साथ योग अभ्यास किया एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन को लाइव भी सुना गया। हल्की बारिश के बीच लगभग 1600 लोगो नें योगाभ्यास किया।