BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 10:53 am
KHABAR : 11 वां योग दिवस नप के डोम में आयोजित कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश को लाइव सुना, जैन ने कहा- योग शरीर के चक्रों को एक्टिवेट कर उत्तम स्वास्थ्य की और ले जाता है, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। इस बार यह विश्व का 11 वा दिवस है। शहर में भी योग दिवस पर आयोजन किया गया। योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है जो हमारी बॉडी के हरेक पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर के 7 चक्रों को भी प्रभावित करता है।
योग, प्राचीन काल से ही वैदिक पंरपरा के समय से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण क्रिया है। योग की महिमा ऐसी है कि ये ना केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य  को भी दुरुस्त करने के साथ उत्तम स्वास्थ्य की ले जाता है। भारत समेत पूरी दुनिया योग करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानती है और उन्हें मानती भी है , ऐसे हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। हमारे शरीर में मौजूद ये 7 चक्र एनर्जी सेंटर सिर्फ आध्यात्मिक नहीं हैं, बल्कि ये हमारे शरीर, मन और भावनाओं को ठीक रखने की चॉबी भी हैं , चाहे हमने अभी नया-नया योग करना शुरू किया हो या लंबे समय से कर रहे हों अगर आप इन चक्रों को समझते हैं और सही तरीके से उन्हें एक्टिवेट करते हैं तो योग हमारे शरीर पर और भी गहरा पॉजिटिव प्रभाव डालता है। शरीर में मौजूद इन सात चक्रों को कैसे अलग-अलग योग क्रियाओं के जरिए आसानी से एक्टिवेट करके हम हमारी सेहत को बेहतर बना सकते हैं इसलिए के लिए रोजाना योग आवश्यक है और यही योग शारीरिक सक्षमता के साथ साथ हमे मानसिक शांति और संतुलन की ओर ले जाता हैं। यह बात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने कही। आयोजन में मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, पूर्व नपाउपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना ने भी अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया। 
आयोजन में भाजपा नगर अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, मण्डल उपाध्यक्ष भूपेश देवडा,  वरिष्ठ चंद्र नारायण  पालीवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब्दुल राऊफ़ खान, श्रीमती स्मिता नागदा प्राचार्य सांदीपनी उ.मा.वि. शिक्षक वीरेंद्र गुर्जर सहित गणमान्यजन स्कुली छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासन के आदेशानुसार आईडी बनाकर योग संस्था से जौड़ा गया।योग क्रिया योग ट्रेनर केदारेश्वर पुरोहित, दशरथ हिंदल द्वारा करवायी गयी। आयोजन में स्थानीय शिक्षा विभाग , पीएचसी स्वास्थ्य विभाग, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था,  नगर परिषद अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE