छतरपुर। विगत एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश में नालियों का गंदा बदबूदार पानी लोगों के घरों में घुसने की शिकायत के बाद नगरपालिका छतरपुर ने कार्यवाही करते हुए मुख्य मार्ग की नाली के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया लेकिन सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए जेसीबी मशीन से नाले को चौड़ा कर दिया और ज्यों का त्यों छोड़ दिया जिससे वार्ड नंबर 18 को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया और रहवासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा बारिश के पानी की निकासी हेतु अस्थाई तौर पर नाले को चौड़ा कर दिया गया और छोड़ दिया लगभग एक सप्ताह पूर्व यह खुदाई की गई थी लेकिन अब तक नाली निर्माण शुरू नहीं किया गया जिसमें स्कूली बच्चों और रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है पूरे मामले में सीएमओ माधुरी शर्मा का कहना है कि बारिश और नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने की शिकायत मिली थी जिस पर नगरपालिका द्वारा अस्थाई व्यवस्था करते हुए नाले को चौड़ा कर पानी निकासी की व्यवस्था की गई और मौके पर इंजीनियर को भेज जा रहा है मौका मुआयना के बाद शीघ्र ही नाली निर्माण कराया जाएगा।