छतरपुर। जल संसाधन सिंचाई विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विगत जनवरी 2025 से वेतन भुगतान न होने से कर्मचारी आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं पीड़ित कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय छतरपुर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है और शीघ्र अतिशीघ्र वेतन भुगतान कराएं जाने की मांग की है जलसंसाधन सिंचाई विभाग में कार्यरत गुलाब सक्सेना व किशोरी लाल रैकवार ने मीडिया को आपबीती सुनाते हुए कहा कि गत जनवरी माह से वेतन नहीं मिलने के कारण वह भूखों मरने की कगार पर आ पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि जलसंसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री लता वर्मा से कई बार शिकायत की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन के आलावा कुछ नहीं मिला उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही वेतन भुगतान नहीं कराया जाता तो वह भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे वहीं दूसरी ओर स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जलसंसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री लता वर्मा द्वारा उनकी जायज़ मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा जिससे हम सभी कर्मचारियों में बेहद आक्रोश है उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अतिशीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की है ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।