छतरपुर। जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में जहां आज योग दिवस मनाया गया लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर योग किया वहीं पुरातत्व विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने नजर आई योग अभ्यास करने वालों को नाश्ता लंच के पैकेट वितरित किए गए लोगों ने वही खाना खाने के बाद जगह-जगह रैपर खाली कचरे के डिब्बे पॉलिथीन इत्यादि विश्व स्मारक परिसर में गार्डन में डाल दिए जो बहुत ही गलत बात है यहां पर घूमने देसी विदेशी सैलानी आते हैं जिनको एक गलत मैसेज जाएगा वैसे ही भारत सरकार स्वच्छता पर जोर दे रही है पर पुरातत्व विभाग की यहां लापरवाही सामने आई है कि यहां पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर क्यों नहीं तैनात किया गया जो लोगों को समझा देता की डस्टबिन में ही कचरा डालें पूरे परिसर में गंदगी फैली दिखाई दी जिसकी निंदा स्थानी लोगों द्वारा भी की जा रही है।