मंदसौर। ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज संजय गांधी उद्यान मंदसौर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, सुरेन्द्र जैन, बंशीलाल टांक, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, योग संस्थाएं, विद्यार्थी, शिक्षक गण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार सामूहिक योग में शामिल हुए।