BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 12:30 pm
KHABAR : अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ सम्पूर्ण नीमच जिला, हजारों की संख्या में लोगों ने किया योग एवं प्राणायाम, मुख्‍य अतिथि विधायक परिहार एवं कलेक्टर-एसपी हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग एवं प्राणायाम के कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधिगण, स्वंयसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं योग संस्थाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और प्राणायाम किया। जिले में हजारों की संख्या में लोगों द्वारा योग एवं प्राणायाम करने की जानकारी मिली है।

एक पृथ्‍वी एक स्वास्‍थ्‍य के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम शनिवार 21 जून 2025   को जिला मुख्यालय नीमच के सी.एस.व्‍ही.अग्रोहा भवन नीमच में आयोजित किया गया।  मुख्‍य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एंव एसपी अंकित जायसवाल ने योग एवं प्राणायाम के कार्यक्रम में शामिल होकर योग एवं विभिन्न आसनों के साथ प्राणायाम किया। योग साघक रवि पोरवाल  ने योग एवं प्राणायाम के विभिन्न  आसनों को प्रस्तुत किया।

सीएसव्‍ही अग्रोहा भवन नीमच में मंच के साथ ही प्रोजेक्टर, एलईडी स्क्रीन, पर केंद्र स्तरीय एवं राज्यस्तरीय  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का  सीधा लाईव प्रसारण भी किया गया।जिसे उपस्थितजनों ने देखा व सुना।  योग कार्यक्रम में विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं ने अपनी भागीदारी की। मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थीगण, शासकीय अधिकारी कर्मचारीगण, एवं योग प्रेमियों, योग संस्थाओं के पदाधिकारियों, सहित विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव,  एसडीएम संजीव साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया . जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया,डीपीसी दिलीप कुमार व्यास एवं शिक्षकगण तथा विभिन्न योग संस्थाओं से जुडे योग प्रेमी भी उपस्थित थे। प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी मांगरिया ने सभी अतिथियों को स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया अंत में आभार जिला शिक्षा अधिकारी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE