मुरैना। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर मंत्री जी सुर्खियों में हैं.। जोरा के काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारे सांसद जाति से ठाकुर लेकिन, स्वभाव से बनिया हैं. अगर आप इन्हें गाली भी दोगे तो, मालूम हैं क्या करेंगे? यह गढ़ा हुआ पत्थर उखाडेंगे. इनके सामने कांग्रेस से जो चुनाव लड़े थे, उन्हें कहीं भूल से चुन लेते. उनको अगर गाली देते, कुछ भी गलत कहते तो, वह गढ़ा हुआ पत्थर नहीं उखाड़ते, बगल में रखा हुआ कट्टा निकालते. सीधा कट्टा चलाते।
दरअसल, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने अपने भाषणों में कह दिया कि मेरी गारंटी आपके अपने नेता ऐंदल सिंह दे सकते हैं। इस पर कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि सांसद तोमर के चरित्र के बारे में मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. यह छोटे नेता नहीं हैं. भाजपा में बचपन से ही काम कर रहे हैं। जनता के सामने मुझे आपकी गारंटी देने की जरूरत नहीं है। आप जैसे भले आदमी, यह जाति से ठाकुर हैं, लेकिन स्वभाव से बनिया हैं, व्यापारी हैं।
वहीं, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सत्यपाल सिंह सिकरवार का बिना नाम लिए, उन पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता कुछ भी भला-बुरा कहे तो कट्टा निकालकर सीधे गोली मार देंगे। बता दें कि कृषि मंत्री ने सत्यपाल सिंह सिकरवार के चरित्र को ऐसा बताया है।