दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शिक्षा विभाग ने सिविल लाइन रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दतिया कलेक्टर स्वप्रिल वानखेड़े सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर स्वप्रिल वानखेड़े ने कहा कि अगर शरीर स्वस्थ है तो दुनिया के सारे सुख हमारे हैं। लेकिन बीमार शरीर के साथ कोई धन-संपत्ति भी सुख नहीं दे सकती। योग करना जरूरी है, ताकि हम निरोग रह सकें।