BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 1:36 pm
BIG NEWS : डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की मल्हारगढ़ विधानसभा के पिपलियामंडी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, सामाजिक वातावरण पर पड़ रहा बुरा असर, जिम्मेदार अधिकारी मौन!, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़ (पिपलियामंडी)। मल्हारगढ़ विधानसभा के पिपलियामंडी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के कई ढाबों और दुकानों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है और यही नहीं, इन स्थानों पर बैठाकर शराब पिलाई भी जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के चलते सामाजिक वातावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि पूर्व में इसी क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं, इसके बावजूद आज भी प्रशासन और आबकारी विभाग आंखें मूंदे हुए हैं।


प्रश्न यह उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री को आखिर बढ़ावा कौन दे रहा है? क्या जिम्मेदार विभागों की अनदेखी या मिलीभगत इस अवैध कारोबार को फलने-फूलने का मौका दे रही है?


जनता और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जिले के उच्चाधिकारी इस गंभीर विषय पर संज्ञान लें और पिपलियामंडी क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE