खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम छोटी कसरावद में 21 जून योग दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र कसरावद अंतर्गत नगर वन छोटी कसरावद मैं योग शिविर आयोजित किया गया एवं एक पौधा मां के नाम योजना अंतर्गत समस्त उपस्थित लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें रेंजर सचिन सैयदे , वनरक्षक सोहेल खान एवं समस्त स्टाफ व सरपंच ग्राम पंचायत छोटी कसरावद सरपंच प्रतिनिधि बबलू राठौर, समाजसेवी धर्मेंद्र राठौर, शिक्षक वीरेन पटेल एवं उनकी स्कूल एवं शासकीय हाई स्कूल छोटी कसरावद के समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।