BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 2:13 pm
NEWS : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह, प्रभारी मंत्री एवं सांसद सीपी जोशी ने योग की विभिन्न मुद्राएं की, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ जिले की प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार एवं सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें अतिथियों ने योग दिवस पर विभिन्न मुद्राओं मैं योग कर इसे जीवन में अपनाने का संदेश दिया।


विश्वभर में 21 जून को मनाए गए 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में भी भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन ऐतिहासिक विजय स्तंभ के निकट स्थित जौहर श्रद्धांजलि स्थल एवं गार्डन में भोर के समय संपन्न हुआ। इस वर्ष योग दिवस की थीम ष्एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रही, जिसका उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक और वैश्विक कल्याण में योग की भूमिका को रेखांकित करना रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सूर्याेदय से पूर्व पवित्र वातावरण में मंत्रोच्चारण और ध्यान साधना से हुई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। आयोजन स्थल की पृष्ठभूमि में ऐतिहासिक विजय स्तंभ और मेवाड़ की शौर्यगाथाओं से जुड़ा जौहर स्थल इस कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना रहा।


इस विशेष अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस विभाग, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवकों, स्काउट-गाइड, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को जन-जन का उत्सव बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार ने योग को आत्मिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण का आधार बताते हुए कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत है, जो अब वैश्विक धरोहर बन चुकी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन की जीवनशैली में अपनाना चाहिए।


सांसद सी. पी. जोशी ने योग को भारत की “सॉफ्ट पॉवर” करार देते हुए कहा कि इससे न केवल हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक समरसता भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिनके माध्यम से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली।


विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि योग एक प्राचीन विज्ञान है जो तन, मन और आत्मा को संतुलित करता है। योग दिवस पर ऐसे आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।


इस आयोजन में स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव राजेश कुमार यादव, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एडीएम प्रभा गौतम एवं रामचंद्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, रावतभाटा एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, प्रधान देवेंद्र कंवर, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा, गोवर्धन लाल जाट, गौरव त्यागी आदि ने भी योगाभ्यास कर सहभागिता निभाई।


योग दिवस के अवसर पर सभी ने एक स्वर में स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए यह संकल्प लिया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के कार्मिकों तथा स्वयंसेवी संगठनों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE