चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर सेवा केंद्र पर योग दिवस आयोजन में बी के आशा दीदी ने कहा कियोग हमारी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाता है तथा स्वास्थ्य लाभ देता है इसलिए राजयोग को योग के साथ जोड़ना अति आवश्यक है। योग हमारी मानसिक शक्ति को बढ़ाता है योग से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो जाते हैं हमें योग की प्रक्रिया को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज जहां एक और समाज में लोग डायबिटीज हाइपरटेंशन का इलाज ढूंढ रहे हैं और वहीं दूसरी और वही बीमारियां ला इलाज बनती जा रही है। समाज में बढ़ता तनाव आज की युवा पीढ़ी परेशान है और उसे छुटकारा पाने के लिए शराब आदि का सहारा ले रही है। ऐसे दौर में राजयोग एक ऐसी संजीवनी है जिससे हम अपने जीवन को संपूर्ण स्वस्थ रखते हैं। योग हमारी स्थिति को संतुलित करता है अगर शरीर हम आत्मा का मंदिर है तो हम उसके अंदर विराजित खूबसूरत चौतन्य मूर्ति है। उन्होंने बताया की योग को दिनचर्या का हिस्सा बनना बहुत आवश्यक है योग बहुत ही फायदेमंद है। उसे नियमित रूप से किया जाए तो योग से हमारी विशेषताओं का विकास होता है योग्यता को बढ़ाता है और तनाव से मुक्त रखना है। योग शब्द अपने आप में संपूर्ण है लोग इसे जोड़ या मिलन भी कहते हैं योग शब्द का भावार्थ आत्मा का परमात्मा से संबंध जोड़ना है। कार्यक्रम में उपस्थित बैंक से रिटायर बालकिशन भाई पूर्वलेखा अधिकारी प्रहलाद राय हैडा रेलवे से वरिष्ठ अधिकारी सुभाष भाई रेवेन्यू इंस्पेक्टर कुसुम पटवा सभी ने योग का लाभ लिया और नियमित रूप से योगा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनीता दीदी ने किया।