भौरासा। नगर मे आज 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के श्री बाबा भंवरनाथ जी मंदिर परिसर में मनाते हुए सुबह 6ः30 से टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाखापट्टनम में योग कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने के बाद शासकीय विद्यालय के शिक्षक लीलाधर चौधरी, भोलाराम यादव, ललिता भिड़े, ने योग की 32 स्टेप तीन-तीन बार करके पांडाल में बैठे योगार्थियों को करवाई। शिक्षक द्वारा जो योग की स्टेप करवाई जा रही थी परंतु पंडाल में बैठे शासकीय कर्मचारी योगार्थी उन्हें कर नहीं पा रहे थे ऐसा लग रहा था की योग दिवस पर अधिकांश लोग मजबूरी में योग करते हुए टालमटोल कर रहे थे। लगभग एक घंटा चले कार्यक्रम में पंडाल में पुरुष व महिलाए एव स्कूल के बच्चे विश्व योग दिवस को मनाने पहुंचे थे मुख्य अतिथि सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्र सिंह मोडरिया, सोनकच्छ एसडीएम प्रियंका मिमरोट, भौरासा नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्याय जय सिंह राणा, दशरथ धाकड़, रजत पाल सिंह, संजय यादव,सरपंच सुमेर सिंह नागर, मुकेश मालवीय, नायब तहसीलदार लखनलाल सोमानिया, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रमिला ठाकुर, सहीत शासकीय बालक व कन्या एव प्राथमिक स्कूल के अध्यापक व शिक्षिकाएं मौजूद थी। सभी ने योग की स्टेपो को आत्मसात कर योग क्रियाएं की जिसमें अष्टपाद, चक्रपाद, लोम विलोम, उचिष्ठ उत्तागं आदि क्रियो का प्रदर्शन किया इस दौरान नगर परिषद व थाने का अधिकांश स्टाफ कार्यक्रम में शामिल रहा।