छतरपुर। सागर कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत ने छतरपुर जिला के बड़ामलहरा एसडीएम कार्यालय सहित तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और बिल्डिंग की हालत देख पी आई यू को नोटिस जारी करने के अपर कलेक्टर को निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर सागर विनय द्विवेदी अपर कलेक्टर छतरपुर मिलिंद नागदेवे मौजूद रहे।
कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत ने निरीक्षण के दौरान एस डी एम,तहसील न्यायालय व नायब तहसील न्यायालय में निराकृत व लंबित भू आबंटन एवं भू अर्जन संबंधित प्रकरणो का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणो के त्वरित निदान के लिए मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके साथ उन्होंने गुणवत्ता हीन नव निर्मित एस डी एम कार्यालय बिल्डिंग की हालत को देखते हुए सबंधित निर्माण एजेंसी पी आई यू को नोटिस जारी करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए।
निरीक्षण के दौरान बड़ामलहरा एस डी एम आयुष जैन, तहसीलदार आलोक जैन, नायब तहसीलदार विशंभर सिंह मरावी सहित तीनो कोर्ट का स्टॉफ मौजूद रहा।