खरगोन। कसरावद उप जेल परिसर में योग दिवस मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया में योग की चर्चाएं हो रही है और लोग निरोगी काया के लिए योग के महत्व से रूबरू हो रहे हैं। इस बार 11वाँ योग दिवस है और इस बार की थीम है
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
इसी को लेकर आज कसरावद सब जेल में भी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्था की ओर से प्रशिक्षक स्वप्निल एवं आर्यन राठौड़ के द्वारा बंदी एवं जेल स्टाफ को योगाभ्यास करवाया गया।
कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद की ओर पेरालीगल वालंटियर आकिल खान के द्वारा बन्दीयो को योग के महत्व को बताया गया जेलर धर्मवीर सिंह उमरिया द्वारा संस्था एवं पधारे हुए योग शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर जेल कर्मचारी एवं बंदी उपस्थित रहे।