नीमच। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। डीआईजी सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योगाचार्य आनंद शर्मा ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन, भुजंगासन व वृक्षासन सहित विभिन्न योगासन कराए। इस वर्ष योग दिवस की थीम ष्एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगष् रही, जिसमें योग को समग्र स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन का आधार बताया गया। योग को भारत की प्राचीन धरोहर और देश के ‘विश्व योग गुरु’ के रूप में पहचान दिलाने वाला माध्यम बताया गया। इस अवसर पर कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू, सभी राजपत्रित अधिकारी एवं जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया।