कुकड़ेश्वर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वय वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी के दिशा निर्देशन पर कुकड़ेश्वर में नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ज्ञान मंदिर विद्यालय कुकड़ेश्वर में योग कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र मालवीय विधानसभा प्रभारी, तेजकरण सोनी अध्यक्ष नगर विकास प्रस्फुटन समिति, मदन मौर्य जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , नरेन्द्र चोधरी वरिष्ट पत्रकार, मंजू सोनी संस्था प्रमुख की उपस्थिति में योग व्यायाम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर नरेन्द्र मालवीय ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाए दी नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने बताया कि योग से हमारा शरीर ही नहीं तन मन पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं योग एक ऐसी शक्ति है जिससे हम हमारे सारे कार्य ठीक से कर सकते हैं हमारी भारतीय संस्कृति में योग का महत्व बताया गया है कि संयोग के बिना योग नहीं होता इसलिए हमें सदैव संयोग बनाए रखने का निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए योग से हमारे शरीर की अनेक प्रकार की व्याधियां दूर होती है इसलिए सदैव योग करें निरोगी रहे सभी ने मिलकर रिम झिम बारीश के साथ योग ,प्राणायाम, सूर्य-नमस्कार किये कार्यक्रम में नगर वासी माता बहिनों तथा बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद सोनी द्वारा किया गया।