बड़वानी। जिले के राजपुर तहसील के ग्राम साली के भीकाजी काग के निधन की सूचना पर नेत्रदान के लिए परिजन को तैयार कर समाज के इंजीनियर अशोक राठौर ने डॉ चक्रेश पहाडिया को सूचना दी।
डॉक्टर चक्रेश पहाडिया एव ललित जैन ग्राम साली रात 12 बजे पहुंचे और नेत्रदान सम्पन्न करवाया और कॉर्निया निकालकर एम के इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर पहुंचाया। रोटरी क्लब सचिव ललित जैन ने परिजनों से नेत्रदान का सहमति पत्र भरवाया। डॉ पहाडिया ने बताया कि रोटरी क्लब की टीम निधन स्थल पर जाकर 24 घण्टे में जब भी नेत्रदान की सूचना मिलती है जाकर नेत्रदान की सेवाएं देती है।
सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन ने बताया कि क्लब के जागरूकता अभियान से आम जन में नेत्रदान के विषय मे जो भ्रांतियां थीं वे अब कम हो रही है। स्व प्रेरणा से भी अब नेत्रदान होने लगा है। रोटरी क्लब ने दुःख की घड़ी में पुत्र मोहन काग, भतीजे बद्रीलाल काग,भगवान काग, बाबूलाल काग, भंवरलाल,नेनाराम काग पौत्र नीरज, विवेक, तरुण, आदर्श एवम परिवार एवम शम्मी बड़ोले का आभार व्यक्त किया की दुःख की घड़ी में नेत्रदान करवाकर नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी प्रदान कर मानव सेवा माधव सेवा का कार्य किया है।