BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 4:33 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक, बाल श्रम उन्मूलन के साथ बाल संरक्षण का दिया संदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय की ओर से जून माह में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान उमंग 5 का संचालन किया है। इस संबंध में चितौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले में बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम और बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम पर आमजन में जागरूकता के लिए युनिसेफ राजस्थान के सहयोग से रेंज पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी वृत्तों में नुक्कड नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को निंबाहेड़ा वृत के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी कम्युनिटी हॉल निंबाहेड़ा में हुई।


कार्यक्रम में थानाधिकारी कोतवाली निंबाड़ा राम सुमेर जी मीणा के निर्देशन में पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन ओर भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे जून माह में जारी उमंग-5 अभियान की जानकारी दी और आमजन से आहवान किया कि बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करे और बाल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करें।


सुरक्षा सखी शिल्पा जैन ने कहा कि बच्चों के बचपन की सुरक्षा के साथ उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के दौर में बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति बड़ी समस्या है और हम सभी मिलकर ही इसका समाधान कर सकते हैं। इस अवसर पर राजस्थान के ख्यातनाम लोक कलाकार और नाट्य आर्टिस्ट कमलेश बामणिया और टीम सदस्य सूर्या देवी, अरविंद, नीलम व भंवर दास वैष्णव ने कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालश्रम उन्मूलन के साथ बालकों के लिया शिक्षा का महत्व पर रोचक संदेश दिया। यूनिसेफ टीम के पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम उदयपुर रेंज के सदस्य सुनील व्यास ने संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 


इस अवसर पर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल राजू, वीरेंद्र, शिशपाल, ज्ञान प्रकाश, कार्यक्रम टीम के दिलीप सालवी सहित सुरक्षा सखी विजया जोशी, अंजू बाबेल, संगीता लूणावत, लक्ष्मी कोठारी,माधुरी अग्रवाल,सविता राणा,हेमलता लड्ढा ,सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस मित्र, युवा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक द्वारा  बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूर को राहत दिलाने संबंधी जानकारी साझा की और बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE