नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद निकीता सिंह के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र झा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है।
दिनांक 21 जून को प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 100 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया। वाहन चला रहे आरोपी शहनवाज उर्फ सोनू पिता जब्बार नवाज मंसुरी, निवासी भादसोड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पूछताछ में आरोपी से मिले सुरागों के आधार पर डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त चार और आरोपियों को सहआरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार सहआरोपी-
- गणेशनाथ पिता मोहननाथ योगी (उम्र 23), निवासी ग्राम पांडुकुड़ी, थाना सिंगोली
- कालूराम पिता मांगीलाल भील (उम्र 22), निवासी ग्राम पांडुकुड़ी, थाना सिंगोली
- जाकिर पिता अब्दुल लतीफ मंसुरी (उम्र 32), निवासी कालुखेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राज.)
- दिनेशनाथ पिता मांगीनाथ योगी (उम्र 27), निवासी ग्राम चावंडिया तेजपुर, थाना पारसोली, जिला चित्तौड़गढ़
जप्त सामग्री-
एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नं. MP 44 MQ 3346)
एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नं. RJ 09 VS 3421)
सराहनीय योगदान-
इस सफल कार्रवाई में थाना रतनगढ़ प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र झा एवं उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर पुलिस की कड़ी निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।