BREAKING NEWS
KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 10:44 am
KHABAR : रावत मीणा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, कुकड़ेश्वर में हुई प्रतिभाएं सम्मानित, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। रावत मीणा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की नगरी कुकडेश्वर में 6 जुलाई रविवार को सम्पन्न हुआ। भोपाल से  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सोहन लाल मीणा, मनोहर मीणा ( प्रदेश प्रवक्ता) आदि कार्यक्रम में बतौर अथिति थे। कार्यक्रम में रावत मीणा समाज के लगभग 200 बच्चों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निरन्तर चलता रहा। अतिथियो द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र प्रदान कर मंच के माध्यम से सम्मानित किया। अतिथियो ने कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान बताया है कि जीवन मे शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा हमे बेहतर जीवन जीना सिखाती है। इस हेतु रावत मीणा समाज भी अपने बालक बालिकाओं को अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलवाए। उक्त कार्यक्रम में बीजेपी मण्डल अध्यक्ष मदन रावत, रामकिशन रावत, कन्हैयालाल रावत, सुरेश रावत, हरिसिंह रावत, घनश्याम रावत सहित रावत मीणा समाज के वरिष्ठ जन व युवा साथी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन दशरथ रावत कराड़िया द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन पश्चात सभी उपस्थित जन का सहभोज मन्दिर परिसर में हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE