BREAKING NEWS
KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 11:00 am
KHABAR : रामपुरा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया मोहर्रम का पर्व, समाजजनों में दिखा गजब का उत्साह, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नगर में मोहर्रम का त्यौहार बड़े ही हर्षाैल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देखा जाए तो जिले के रामपुरा नगर में ही मोहर्रम के चांद की तारीख सभी जगहों से एक दिन बाद की मानी जा रही है। मोहर्रम की चांद की एक तारीख से इमाम हुसैन की याद में मोहल्ले-मोहल्ले में लंगर (भंडारा) का आयोजन किया जाता है। व पांच तारीख को मदरबाग से आलम लेकर मुल्तानी मोहल्ले जाते बाद मुल्तानी मोहल्ले से मदारबाग़ आते हैं उसके बाद मोहर्रम की सात तारीख को हर मोहल्ले से आलम निकलते हैं जो लालबाग में एकत्रित होकर वहा से एक भव्य जुलूस के रूप में निकलते हुए मादर बाग पहुँचते है।  मोहर्रम की 9 तारीख को ताजिया कसने का काम होता है बाद  अपने-अपने मोहल्ले के इमाम बाड़े में उनका मुकाम लगाया जाता हैं। वही लोग अपनी मन्नत उतारने के लिए बड़े इमाम के यहां पर बच्चों को तोलते हैं यह आयोजन दिन के दो बजे से रात्रि 11 बजे तक चलता जहाँ सभी धर्म के लोग आते हैं। बाद एक बजे बैंड बाजे व अखाड़ा के साथ चौकी पर विराजमान किए जाते हैं एक तारीख से तकरीर का प्रोग्राम 8 तारीख तक चलता है वही चार दिन मुल्तानी मोहल्ले की मस्जिद तथा चार दिन मदार बाग में तकरीर का प्रोग्राम होता है। मोहर्रम की 10 तारीख पर सभी मोहल्लों से ताजिए जुलूस के रूप में लालबाग छोटाबाजार व लालबाग पहुंचते हैं रात्रि में ताजिये रात भर बाजार में होते हुए लालबाग सुबह पहुंचते हैं बाद  दो बजे  से कर्बला के लिए रवाना होते हैं इस बीच 11 तारीख को सामूहिक लंगर का आयोजन किया जायेगा जिसे हुसेनी लंगर कमेटी के नाम से जाना जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE