BREAKING NEWS
KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 11:40 am
KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शिष्यों ने पूजन कर लिया गुरु का आशीर्वाद, मथुरा-वृंदावन के लिए स्टेशन पर भी भीड़, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। गुरु पूर्णिमा पर ग्वालियर के सनातन धर्म मंदिर, सांई बाबा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, गंगादास की बड़ी शाला, अण्णा महाराज के मठ में भक्तों की भीड़ लगी है। भक्त देव पूजन के साथ अपने आध्यात्मिक गुरु के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। उधर, गिरिराज जी की परिक्रमा और मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्टेशन पर भीड़ है।


ग्वालियर शहर और मुरार स्थित गिरिराज मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। इंदरगंज के नजदीक स्थित गिरिराज मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ से ट्रैफिक जाम के हालात बन गए हैं। जिसे व्यवस्थित करने पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। यहां गिरिराज भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया।


यहां भी मनाई गई गुरु पूर्णिमा
श्री दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरनंद दादाजी महाराज के सानिग्ध में मनाया गया। सुबह 8 बजे से भक्तों ने धर्मपुरी मंदिर में एकत्रित होकर गुरुदेव भगवान का चंदन तिलक लगाकर पूजन किया। पुष्प माला पहनाकर आरती की। भक्तों ने श्री सद्गुरु महिमा के भजन गाए, पूज्य संत दादाजी महाराज ने गुरु महिमा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि संपूर्ण सृष्टि में केवल सद्गुरु ही हमें सभी कर्म बंधन से मुक्त कर परमात्मा से मिला सकते हैं।


लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ अभिषेक
जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण का सुबह 6 बजे अभिषेक कर विशेष शृंगार मंदिर के पुजारी राघवेश लघाटे ने किया। सुबह 4 बजे से ही भक्त आना शुरू हो गए। देश के अलग-अलग स्थानों से आए श्रद्धालु और शिष्यों ने प्रभु श्रीलक्ष्मी नारायण के दर्शन कर बाबा महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन कर अपना व्रत खोला।


शिष्य ने गुरु का किया पूजन
आज के दिन शिष्य गुरुजनों का वंदन-पूजन करते हैं। यही कारण है कि इस दिन गिरिराज की परिक्रमा का भी बहुत महत्व है। शिष्यों का गुरुजनों के पास पहुंचने का सिलसिला अलसुबह से प्रारंभ हो गया। उन्होंने गुरु वंदना की, गुरु को मालाएं पहनाईं और पूजन कर दक्षिणा दी एवं आशीर्वाद लिया।


शहर में जगह-जगह हुए भंडारे
गुरुवार सुबह 8 बजे से ही शहर में भंडारे शुरू हो गए हैं। मंदिरों के आसपास और शहर की सड़कों पर जगह-जगह भंडारे के आयोजन किए जा रहे हैं। कोई गुरु के नाम से भंडारा कर रहा है तो कोई श्रीकृष्ण के नाम से भंडारा कर रहा है। सड़कों पर भंडारे के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करने वालों को दोने व प्लेट डस्टबिन में डालने के लिए कहा जा रहा है।


साईं बाबा मंदिर में लगे छप्पन भोग, हुई सजावट
सांई बाबा मंदिर विकास नगर में छप्पन भोग लगा। फूल बंगला सजाया गया। सुबह कांगड़ा आरती की, फिर 5 बजे बाबा का सवा क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया। सनातन धर्म मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भगवान श्री चक्रधर का आचार्य स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तगणों ने कृष्णम वन्दे जगद्गुरुं के भाव से भगवान चक्रधर व श्रीकृष्ण का चरण पूजन मुख्य पुजारी पण्डित रमाकान्त शास्त्री के आचार्यत्व में किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE