BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 4:08 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा के पर हजारों श्रद्धालुओं का हुआ आगमन, संन्यासी की पादुका की शाही सवारी का किया आयोजन, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। आज सुबह से ही बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन का सिलसिला जारी है, जिसमें अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं और यह क्रम अभी भी जारी है।


बागेश्वर महाराज ने आज प्रातःकाल उठकर दर्शन और हवन किया, तत्पश्चात भगवान बागेश्वर बालाजी और सन्यासी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, गुरु दीक्षा प्राप्त शिष्यों ने बागेश्वर महाराज की आरती की और आशीर्वाद लिया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को बागेश्वर महाराज ने दर्शन दिए और कहा कि गुरु ही पूर्ण मां हैं, इसलिए यह गुरु पूर्णिमा सभी श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। धाम पर आज भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खीर, पूरी, हलवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रसाद के रूप में बनवाए गए।


गुरु ही पूर्ण मां हैं। बचपन में मां, जवानी में महात्मा, और बुढ़ापे में परमात्मा का अनुभव होता है। जिनके जीवन में बचपन में मां और जवानी में महात्मा मिल जाते हैं, उन्हें बुढ़ापे में परमात्मा की प्राप्ति अवश्य होती है। हम सभी भाग्यशाली हैं और जिनके गुरु नहीं हैं, उनके लिए आज से बागेश्वर बालाजी भगवान ही गुरु हैं। कल से एक अद्भुत परंपरा की शुरुआत हुई जिसमें संन्यासी की पादुका की शाही सवारी का आयोजन किया गया, जो कि वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई और वैदिक ब्राह्मण आचार्यों द्वारा पूजन किया गया। यह आयोजन तीन दिनों तक चला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE