BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और धनु राशि वालों की.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जैन धर्म का श्रेष्ठतम पर्व पर्युषण.. <<     KHABAR : हरनावदा-चीताखेड़ा झील में स्थित रुणिजा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में स्क्रब टायफस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण.. <<     KHABAR : आफ्टर केयर तत्त्वों की व्यवस्था के लिए.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में होगी.. <<     KHABAR : हाट मैदान में लगा केमिकल फ्री मेला,.. <<     छतरपुर के देरी रोड पर सूने मकान में चोरी,.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों को लेकर कुकड़ेश्वर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम में अभिभाषक संघ के चुनाव, अध्यक्ष पद.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच नेशनल हाइवे पर भयानक हादसा,.. <<     KHABAR : विद्यार्थियों को मिली शुद्ध पेयजल की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 4:09 pm
KHABAR : बावनगजा सिद्ध क्षेत्र में चातुर्मास की शुरुआत, आर्यिका आगम मति माताजी ने की मंगल कलश स्थापना, 8 दिन का उपवास पूरा किया, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। बावनगजा सिद्ध क्षेत्र में जैन धर्म के चातुर्मास की शुरुआत हो गई है। अंकलीकर परम्परा के प्रकृताचार्य सुनील सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका आगम मति माताजी ने मंगल कलश स्थापना की।


चातुर्मास के दौरान संत एक ही स्थान पर रहते हैं। वर्षा ऋतु में सूक्ष्म जीवों की रक्षा के लिए यह परंपरा है। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र पर धार्मिक, सामाजिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी और समाज के लोगों ने आर्यिका माताजी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ तीन मंगल कलश स्थापित किए गए।


प्रथम कलश किरण विनोद दोशी बीकानेर, द्वितीय कलश चंदा देवी नेमीचंद धामनोद और तृतीय कलश विजया चांदमल मंडलोई बड़वानी परिवार को मिला।


माला मुकेश जैन बड़वानी और मंजू पवन दोशी बीकानेर ने माताजी को वस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में निमाड़-मालवा के श्रावक-श्राविकाएं और बावनगजा के कार्यालय स्टाफ शामिल हुए।


आर्यिका आगम मति माताजी ने अष्टानिका पर्व पर 8 दिन के निराहार-निर्जल उपवास के बाद पारणा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE