BREAKING NEWS
KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<     NEWS : आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर किया.. <<     NEWS : शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के उल्लास.. <<     KHABAR : विक्रम सीमेंट में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, कर्क, सिंह, कन्या समेत इन राशियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 5:01 pm
KHABAR : रोटरी क्लब ने जिले के ग्राम सिरसी में जाकर संपन्न करवाया नेत्रदान, सातु दादा की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी नेत्र ज्योति, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। धार जिले के ग्राम सिरसी में सातन पाटीदार का निधन होने पर डॉक्टर संजय पाटीदार ने परिजन को नेत्रदान हेतु तैयार कर समाजिक कार्यकर्ता अजित जैन एवम डॉ चक्रेश पहाडिया को सूचना दी । डॉ पहाडिया एवम जैन ग्राम सिरसी पहुंचे और नेत्रदान सम्पन्न करवाया और कॉर्निया निकालकर एम के इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर पहुंचाया ।रोटरी क्लब सचिव ललित जैन ने परिजनों से नेत्रदान का सहमति पत्र भरवाया।रोटरी सचिव ललित जैन ने बताया कि रोटरी क्लब ने नेत्रदान को एक मिशन के रूप में ले लिया और इस पुण्य सेवा कार्य के मिशन में चाहे रात्रि हो या अल सुबह हम समय नही देखते है। सूचना मिलते ही निकल पड़ते है । नेत्रदान में अग्रणी रहकर जागरूकता का कार्य कर रहे डॉक्टर चक्रेश पहाडिया ने बताया कि धार जिले से भी नेत्रदान की जागरूकता बड़ रही और सूचना मिलते ही दूसरे सभी कार्याे को एक तरफ कर नेत्रदान के लिए निकल पड़ते है । कॉर्निया जिन्हें लगना है उनकी लिस्ट बहुत लंबी है बहुत ज्यादा लोग कतार में है और इस लंबी कतार को देखकर हमे कार्य करने की अधिक उर्जा मिलती है ।सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन ने बताया कि पाटीदार समाज के लोगो मे नेत्रदान के प्रति जागरूकता बड़ रही है समाज के लोग नेत्रदान के विषय मे बात करते ही तुरंत तैयार हो जाते है। नेत्रदान पुत्र मांगीलाल कचेड़ा ,मुकेश पाटीदार,भतीजे रामचन्द्र,सुनील पाटीदार,पौत्र सौरभ ,राहुल पाटीदार साई एवम शम्मी बड़ोले का रोटरी क्लब ने का आभार व्यक्त किया की दुःख की घड़ी में नेत्रदान करवाकर नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी प्रदान कर मानव सेवा माधव सेवा का कार्य किया है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE