मनावर। लाइफ लाइन स्कूल मनावर में पार्वती हॉस्पिटल मनावर के डॉक्टरों द्वारा बच्चों का स्वास्थ प्रशिक्षण किया गया। एवं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दातों की जांच की गई, इसमें कई बच्चों के दांतों में कीट एवं पीलापन पाया गया, जिसका उपचार डॉक्टर द्वारा किया गया। शिविर में कुल लगभग 200 विबीद्यार्थियों का स्वास्थ प्रशिक्षण किया गया। शिविर में पार्वती हॉस्पिटल का स्टाफ एवं स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।