नीमच। शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में संत अर्चक पुरोहित सम्मेलन का आयोजन किया गया। गौधाम बालाजी मंदिर में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ हुई।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभागमंत्री अनुपाल सिंह झाला, कर्मकांड विप्र परिषद के अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय और जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख पं. रामअवतार शर्मा आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। अनुपाल सिंह झाला ने अपने संबोधन में मंदिरों को हिंदू समाज की आस्था का केंद्र बताया और सनातन धर्म के जागरण में संत, अर्चक व पुरोहितों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिरों की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है, और इन्हें धर्म जागरण का केंद्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।इस अवसर पर संतों, अर्चकों, पुरोहितों और पुजारियों को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में अनेक गणमान्य व्यक्ति, अर्चक, पुरोहित और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिसमें यज्ञाचार्य पं. घनश्याम व्यास चल्दू, पं. लक्ष्मण शर्मा, पुजारी आनंद कुमार पांडे, और कई अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।