BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2025, 1:18 pm
KHABAR : नीमच में समाजसेवी व राजनीतिक संगठनों ने मनाया भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर का जन्मदिवस, भौजू चोराहे पर किया सम्मान, बधाईयां देने वालों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समाज सेवी क्षेत्रों से अपनी पहचान बनाने एवं राजनीति में शतरंज के खिलाड़ी माने जाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर के अवतरण दिवस के अवसर पर कई समाज सेवी व राजनीतिक संगठनों ने नया बाजार भौजू चौराहे पर पुष्प माला पहना गले में भाजपामयी दुपट्टा डाल मिठाई खिला बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (भाजपा समर्थक दल) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने बताया कि उमराव सिंह जी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने सिर्फ ओर सिर्फ गरीब असहाय मजदूर ओर मजबूर लोगों के हितो और भलाई के लिए कार्य करते हुए कई धरने प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से शहर ही नहीं बल्कि जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रो के पीड़ित और प्रताड़ित आम नागरिक ग्रामीण जनों के लिए निरंतर कार्य करते हुए न्याय दिलाया है, जिसकी बदौलत आज शहर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में उनकी तूती बोलती है आज हम सभी ने एक ऐसा नेता का सम्मान कर मार्गदर्शन प्राप्त किया है जो की कहीं भी रहे किसी भी पार्टी में रहे लेकिन हमेशा जनहित की बात करते हैं और जनता के लिए कार्य करते हैं।

उक्त मौके पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (भाजपा समर्थक दल) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी,गोरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विशाल घेंघट,भाजपा राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रईस पटवा, जिला अध्यक्ष काबिल खान, हम्माल मजदूर संघ जिला अध्यक्ष दिनेश बनोधा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शफीक कुरैशी, भाजपा युवा मोर्चा के अंकित श्रीवास्तव, मनोहर केथवास, खाटू श्याम सेवा अध्यक्ष के जिला अध्यक्ष रोहित माली, लोकेश खरे, सलाहकार दामोदर प्रसाद जोशी, मुकेश यादव, सुदेश टांक, अक्कू राठोर एवं अन्य कई कार्यकर्ता साथिगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE