BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2025, 3:29 pm
KHABAR : पिपलियामंडी में तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, हर घर तिरंगा लहराने का लिया संकल्प, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक का आयोजन पिपलिया मंडी किया गया। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) एवं महिलाओं की सहभागिता हेतु भाजपा महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उपस्थित पदाधिकारियों ने तय किया कि यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नगर के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा और आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक में नगर के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने हेतु भाजपा पूरी तैयारी में जुट गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवराज राणा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभारी विनीत मुंदड़ा, महिला मोर्चा प्रभारी रिंकू गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनुदेव आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीणा गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम चौहान, संचालन मंडल महामंत्री मनोहर लाल माली,आभार अशोक गुर्जर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE