BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 10:49 am
KHABAR : नीमच में आम आदमी पार्टी की प्रादेशिक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिला प्रदेश प्रभारी इंद्रविक्रम सिंह और भंवरलाल वर्मा का मार्गदर्शन, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी की प्रादेशिक बैठक मंगलवार को लोकसभा स्तरीय कार्यालय, मारुति मास्टर, महू रोड नीमच पर दोपहर 1 बजे संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी इंद्रविक्रम सिंह और भंवरलाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में हाल ही में झालावाड़ (राजस्थान) में हुए स्कूली भवन हादसे पर चिंता जताई गई। पार्टी ने जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

प्रदेश प्रभारी इंद्रविक्रम सिंह ने कहा, “कोटा जैसी दुर्घटनाएं हमारी विधानसभाओं में भी न हो, इसके लिए हमें अभी से सजग होना होगा।" उन्होंने बताया कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा निर्देशित अभियान के अंतर्गत 1 अगस्त से प्रदेश के हर गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्कूलों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता स्कूलों की फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और पत्रकार साथियों को भेजें, ताकि स्कूलों की वास्तविक स्थिति उजागर हो सके और भविष्य में किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद पंवार, जिला सचिव चंद्रेश सेन, जिला प्रभारी राजीवेंद्र कोर, महिला विंग की जिला अध्यक्ष रिजवाना खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE