BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 11:33 am
KHABAR : बॉन्ड भरने वाले डॉक्टर्स के गायब होने पर होगी सख्ती, डिप्टी सीएम बोले-ऐसा सॉफ्टवेयर बनाएं, जो चिकित्सकों की ऑनलाइन जीपीएस इनेबल्ड उपस्थिति दे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाला। बॉन्ड भरने के बाद भी चिकित्सकीय सेवा से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर सरकार सख्ती करेगी। इसके लिए डिप्टी सीएम ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करने को कहा है, जिससे ऐसे डॉक्टरों की अस्पताल में उपस्थिति जीपीएस-इनेबल्ड ऑनलाइन रहे। इस मामले में ऑफलाइन सिस्टम पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।


उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बॉन्ड अवधि पूर्ण करने वाले यूजी-पीजी बॉन्ड चिकित्सकों की वास्तविक सेवा उपस्थिति तय करने के लिए जीपीएस-इनेबल्ड ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लागू की जाए।


उन्होंने निर्देश दिए कि सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था हो कि जब एक वर्ष की अवधि (सॉफ्टवेयर गणना अनुसार) पूरी हो, तभी एनओसी जारी हो जाए। उन्होंने विधिवत दायित्वों का निर्वहन करने वाले बॉन्ड चिकित्सकों को सहजता से ऑनलाइन एनओसी प्रदाय करने की व्यवस्था के निर्देश दिए। शुक्ल ने कहा कि ऑफलाइन एनओसी की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाए।


मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने यह भी कहा कि ‘सार्थक’ ऐप में ऐसे प्रावधान किए जाएं, जिससे संस्था के जियो-रेफरेंस्ड क्षेत्र में मौजूद होने पर ही उपस्थिति दर्ज हो।इससे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहेगी और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की स्थिति बनी रहेगी।


बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, संचालक स्वास्थ्य दिनेश श्रीवास्तव, एमडी एमपीएसईडीसी आशीष वशिष्ठ सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE