BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 11:55 am
KHABAR : विभागीय जांच के दौरान एसीपी ऑफिस में हंगामा, महिला आरक्षक बयान देने पहुंची थी ऑफिस,सिपाही की पत्नी ने पीटा, केस दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राजेंद्र नगर स्थित एसीपी ऑफिस में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक सिपाही की पत्नी ने विभागीय जांच के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद पुलिस स्टाफ ने दोनों को अलग किया। बाद में जया बघेल की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाने में मंजू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया।


जानकारी के अनुसार, पुलिस लाईन में पदस्थ सिपाही विजय चौहान की पत्नी मंजू ने पति पर भरण-पोषण न देने और प्रेम प्रसंग के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी मामले में विभागीय जांच चल रही है। आजाद नगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक जया बघेल के मंगलवार को बयान दर्ज होना थे। इस दौरान विजय की पत्नी मंजू भी एसीपी ऑफिस पहुंच गई और मंजू एवं जया का आमना-सामना हो गया। मंजू ने गुस्से में जया के साथ मारपीट कर दी और पति से बातचीत न करने की धमकी दी।


पत्नी से चल रहा विवाद
सिपाही विजय चौहान का कहना है कि पत्नी से पिछले सात साल से विवाद चल रहा है। पहले भी पत्नी की शिकायतों के बाद उसका तबादला किया गया था। अब राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में घर होने के कारण शिकायत की गई, जिसमें विभागीय जांच शुरू हुई है। इसी जांच में बयान के लिए जया बघेल को बुलाया गया था। जब वह थाने में जया के साथ मौजूद था, तभी पत्नी आ गई और दोनों को साथ देखकर भड़क गई और जया के साथ मारपीट कर दी। मामले में अफसरों ने मंजू को फटकार लगाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE