नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 11 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक घर को स्वच्छ रखना और राजकीय ध्वज ‘तिरंगा’ हर घर तक पहुंचाना है।
इसी क्रम में बुधवार को नीमच मंडी में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंडी परिसर में कर्मचारियों ने तिरंगे हाथ में लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, मंडी निरीक्षक समीर दास, कर्मचारी संघ, गुलावठी संघ के सदस्य सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
साथ ही चंगेरा मंडी में भी सफाई अभियान जारी रहा, जहाँ तुलावटी संघ और सुरक्षा गार्ड सहित बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता कार्य में जुटे रहे।