मंदसौर। ग्राम पंचायत बरखेड़ा डांगी में स्व. सीताबाई पति स्व. रामलाल डांगी के निधन पर पात्र हितग्राही को अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 5,000 की राशि प्रदान की गई।
राशि का वितरण सरपंच डॉ. दिनेश डांगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश डांगी (पूर्व जनपद सदस्य), दशरथ डांगी (डांगी समाज उपाध्यक्ष), भेरुलाल डांगी (युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष), बंशीलाल चौहान (पूर्व नगर अध्यक्ष), डॉ. आत्माराम सेन, कैलाश मालवीय ‘पंडा’ और मोहन विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।