BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 12:05 pm
KHABAR : बीजेपी मंडल अध्यक्ष निष्कासित​​​​​​, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा के लगे आरोप, फर्जी तरीके से दिलाया योजना का लाभ, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर महानगर के शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोपों के बाद की गई है। अंसारी पर आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर जरूरतमंद महिलाओं के नाम पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रहे थे।


एक स्थानीय महिला, परवीन खान ने इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि अकील अहमद अंसारी, उनके साथी गुलाम नवी और उसकी दो बहनें मिलकर इस घोटाले को अंजाम दे रहे थे। ये लोग अविवाहित और शादीशुदा दोनों तरह की महिलाओं की आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहे थे।


शिकायत में लगाए गए ये आरोप
रीना की बहन की शादी को 18-20 साल हो चुके हैं, उन्हें भी योजना का लाभ दिलाया गया।


गोहलपुर निवासी आसमा और रेशमा, जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें भी फर्जी तरीके से योजना का पैसा मिला। सिफा, सिरीन और जुबेरिया, जो अविवाहित हैं, उन्हें भी योजना के तहत पैसे दिए गए। अधारताल की रुकसार के नाम से भी पैसा निकाला गया है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इन आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि इस तरह का अशोभनीय कृत्य पार्टी की छवि को खराब करता है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आगे की जांच की जा रही है, जिससे इस बड़े फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE