BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 11:27 am
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने फहराया तिरंगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिला महामंत्री एहसान पठान ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आजादी का दिन भारतवासियों के लिए सबसे बड़ा दिन है। इस दिन हम सभी संकल्प लेते हैं कि देश की आन, बान और शान को कभी कम नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय में संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा फर्जी मतदाता जोड़ने और नाम काटने की प्रक्रिया पर प्रस्तुतिकरण दिखाया गया। बड़ी एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से जिलेभर से आए कांग्रेसजनों को यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर एक क्वार्टर में लगभग 80 मतदाता जोड़े गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस अन्यायपूर्ण प्रक्रिया का जवाब कांग्रेसजन चुनाव में वोट की ताकत से देंगे।

इस अवसर पर पीसीसी सचिव रणजीत लोट, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, दिलीप नेभनानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेशनाथ, उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, कमल गुर्जर, अरविंद ढीलीवाल, जिला सचिव कन्हैयालाल माली, राकेश गारु, गणेशलाल जाटोलिया, सुनील चौधरी, शंकर सेन, पंचायत राज जिला अध्यक्ष राजेश सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू कुमार भाटी, किसान कांग्रेस के भैरूलाल जाट, छैन्प् कार्यकारी अध्यक्ष संजय राव, शहर प्रवक्ता नवरत्न जीगर, पूर्व पार्षद टिंकू दमानी, रामगोपाल लोहार, प्रिंस बाबेल, शहर महासचिव शंभूलाल प्रजापत, एससी-एसटी प्रकोष्ठ से रामेश्वर बेरवा, कान सिंह भाटी, अरविंद वैष्णव, रामेश्वर अहीर, फतेह मोहम्मद छिपा, कौशल बेरवा, रामेश्वर शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़, अधिवक्ता खुशनुद खान, अनिल भारद्वाज, मुदस्सर खान, राजकुमार वैष्णव, गफ्फार मारसाहब, बाबूनाथ, गोपाल गाड़री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE