BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 5:24 pm
KHABAR : नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरूण बाहेती का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, तरुण बाहेती ने कहा- संगठन को मजबूत करना ही पहली प्राथमिकता, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरूण बाहेती के जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार सिंगोली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं जिलाध्यक्ष बना नहीं हूं मुझे आप लोगों ने बनाया है और मेरी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है इसके लिए आगामी दिनों में रूपरेखा तैयार कर कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव देने के लिए कहा जिस पर कार्यकताओं द्वारा जावद विधानसभा में टिकिट वितरण में खामी बताते हुए गुटबाजी को चुनाव हारने का बड़ा कारण बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुटबाजी करता कौन है कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़े नेता गुटबाजी फैलाते हैं। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गलत बात है यदि आप सच्चे कांग्रेसी हैं तो आपको गुटबाजी से दूर रहना चाहिए और कांग्रेस के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। यदि आप नेताओं की बातों में नहीं आएंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि जावद विधानसभा में कांग्रेस को कोई हरा दे। मै चुनावी बात करने नहीं आया हूं मेरा सभी कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित मंचासीन कांग्रेस नेताओं से हाथ जोड़कर आग्रह है कि दो साल तक कोई भी विधानसभा चुनाव संबंधी बात नहीं करे और सभी कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें।
इससे पूर्व जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल ने संबोधित करते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।
इसी प्रकार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा रतनगढ़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि पार्टी ने एक युवा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है तथा हम जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाते हैं कि जब भी पार्टी को हमारी जरूरत होगी हम निस्वार्थ भाव से पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि हम आपके कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्र में कांग्रेस एक बार फिर मजबूती के साथ खड़ी होगी और आगामी चुनावो में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई तथा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत ढोल  धमाकों  के साथ किया तथा गांधी भवन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने माला पहना कर जिलाध्यक्ष की अगवानी की तथा बड़ी संख्या में  उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, शॉल श्रीफल भेंट कर बड़ी गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर मंचासीन जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार, जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशरफ मेव गुड्डू, बालकृष्ण धाकड़, धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान खान, सुरेश शर्मा रतनगढ़, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, मानक जैन झांतला, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा रतनगढ़, पार्षद राजेश भंडारी आदि पदाधिकारी थे। कार्यक्रम का संचालन एम डी मंसूरी झांतला और नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने किया तथा अंत में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सहित बड़ी संख्या में ताल, पाटन, बड़ी, झांतला, धनगांव, थड़ोद, सोढ़ीझर, बरडावदा, कदवासा के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE